फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Govind Saheb fair starts with havan-worship

Ambedkar Nagar News: हवन-पूजन के साथ गोविंद साहब मेला शुरू

Fri, 02 Dec 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Govind Saheb fair starts with havan-worship
आलापुर (अंबेडकरनगर)। माह भर चलने वाले ऐतिहासिक गोविंद साहब मेले की औपचारिक शुरुआत गुरुवार को हवन-पूजन के साथ हुई। अब तीन दिसंबर की रात गोविंद दशमी स्नान के साथ मेले की विधिवत शुरुआत होगी। इस दिन मेले में हजारों श्रद्धालु उमड़ेंगे।
विज्ञापन

महात्मा गोविंद साहब की तपोस्थली अहिरौली गोविंद साहब में यह मेला जनवरी में पड़ने वाले मकर संक्रांति स्नान तक चलेगा। मुख्य अतिथि संतकबीरनगर सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि मेला न सिर्फ पूर्वांचल की पहचान है बल्कि व्यापार की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

गोविंदसाहब मठ पर न सिर्फ हजारों श्रद्धालु माथा टेकते हैं बल्कि बेहतर कारोबार से हजारों व्यापारियों का जीविकोपार्जन भी होता है। कई मायनों में गोविंद साहब धाम विशेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने गोविंद साहब के माहात्म्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि इस मठ से न सिर्फ लाखों श्रद्घालुओं की आस्था जुड़ी है बल्कि बाबा का मठ हजारों परिवारों के जीविकोपार्जन का माध्यम भी है। यहां पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने कहा कि मेलार्थियों व व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्हें किसी तरह की मुश्किल नहीं होने पाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि माह भर चलने वाला यह मेला पूरे पूर्वांचल की पहचान है।
अतिथियों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन व बाबा के मठ पर माथा टेककर मेले की औपचारिक शुरुआत की। इसके बाद शहीद रामनाथ यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मेले में अब तीन दिसंबर की रात से गोविंद दशमी स्नान होगा। चार दिसंबर को पूरे दिन श्रद्धालु बड़ी तादाद में जुटेंगे।
स्नान व पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस मौके पर एसडीएम बाबूराम, पूर्व विधायक अनीता कमल, जिला पंचायत सदस्य अश्विनी कुमार यादव, सपा नेता धर्मेंद्र यादव, एसओ अभय कुमार मौर्य व मेला प्रभारी तहसीलदार सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

मेले में खजला की दुकानें बड़े पैमाने पर सजी हैं। पश्चिम बंगाल सहित बिहार व झारखंड आदि प्रांतों से भी कई तरह की दुकानें यहां पहुंची हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए कई झूले, सर्कस व अन्य तरह के प्रतिष्ठान लगे हैं। कपड़ा, फर्नीचर, शृंगार सहित अन्य तरह की दुकानें सज चुकी हैं। मेलार्थियों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने आवश्यक प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed