फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Governments are committed to public welfare

जनमानस के कल्याण को संकल्पबद्ध सरकार

Mon, 15 Mar 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Governments are committed to public welfare
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। आम जनमानस के उत्थान के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारें संकल्पबद्ध हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बीते चार वर्ष में जितने विकास के कार्य हुए, उतने कार्य कभी नहीं हुए। यह बातें भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने सोमवार को आस्ताबाद ग्राम पंचायत में चौपाल में कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है, जिसका लाभ पात्रों को बेरोकटोक मिल रहा है।
विज्ञापन

जिला महामंत्री ने कहा कि ग्रामोदय से यूपी उदय विकास की गाथा लिखी जा रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पात्रों को आवास प्रदान कर उनकी समस्या का निस्तारण हुआ है। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग अपने अपने स्तर से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। केंद्र व प्रदेश सरकारों का उद्देश्य है कि आम जनता को विकास के पथ पर आसीन किया जाए। इसी संकल्प को ध्यान में रखते हुए सरकारें जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर जनता को लाभान्वित करने का काम कर रहीं हैं।
विज्ञापन

कन्नूपुर व नारीपुर मेहनाजपुर ग्राम पंचायत में हुई चौपाल में भाजपा नेताओं ने आम जनमानस को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाया जाए। मौके पर बृजमोहन सिंह, पंकज वर्मा, अभिषेक यादव, शैलेश मिश्र, जियालाल वर्मा, सौरभ गुप्त, अकबर अली समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed