फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Government set new records in four years

सरकार ने चार साल में स्थापित किए नए कीर्तिमान

Sun, 21 Mar 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Government set new records in four years
अंबेडकरनगर। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर रविवार को भी विभिन्न ब्लॉकों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते चार वर्ष में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। न सिर्फ विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनता को लाभान्वित करने का काम किया है, वरन महिलाओं को सशक्त बनाया है।
विज्ञापन

जलालपुर मेें नगर पालिका परिसर में भाजपा के नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल कसौधन के संयोजन में प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। भाजपा जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद ने भाजपा के 4 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताते हुए कहा कि सरकार ने इन वर्षों में सबका साथ सबका विकास का नारा चरितार्थ किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 4 वर्ष के कार्यकाल में किसान, मजदूर से लेकर बेरोजगार, दुकानदारों, महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया है। संचालन महामंत्री कृष्ण गोपाल ने किया। पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत 10 पटरी दुकानदारों को एलडीएम आशीष सिंह व अधिशाषी अधिकारी धर्मेंद्र बहादुर सिंह ने दस हजार का ऋण का स्वीकृति पत्र दिया।
विज्ञापन

जहांगीरगंज ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक त्रिवेणीराम ने कहा कि भाजपा सरकार के 4 साल के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए। कृषि के क्षेत्र में भी तमाम योजनाएं चलाकर किसानों को सीधा लाभ देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने तमाम योजनाएं चलाकर पात्र व्यक्तियों को सीधे लाभ देने का कार्य कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार का 4 साल का कार्यकाल सराहनीय रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर विकासखंड परिसर में प्रदेश सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल के पूरे होने के उपलक्ष्य में किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री सुरेश कनौजिया ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से किसानों की आय दोगुनी हो रही है। किसान सम्मान निधि सीधे किसानों के खाते में पहुंच रही है। वहीं बैंक, डेयरी दुग्ध तथा समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के न पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि इसकी शिकायत पार्टी हाईकमान तथा उच्चाधिकारियों से की जाएगी। पूर्व विधायक जयराम विमल तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भगवान पांडेय तथा संचालन श्यामजी तिवारी ने किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मो. आरिफ, एडीओ पंचायत हरिश्चंद्र कौशिक, भाजपा नेता श्यामनाथ शुक्ल, डॉ पूनम राय व गौरव दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed