फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Government fulfilled the promise on priority

प्राथमिकता से सरकार ने पूरा किया वादा

Fri, 20 Aug 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Government fulfilled the promise on priority
अंबेडकरनगर के हुसैनपुर सुधाना में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट करतीं म - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विद्युतनगर। पूर्वांचल के भाजपा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने व विकास कार्यों की समीक्षा के लिए पहुंचे एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा का एनटीपीसी के निकट ग्राम पंचायत हुसैनपुर सुधाना में महाराणा प्रताप सेना की जिला संयोजक व पूर्व प्रधान आराधना सिंह ने स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आम जनमानस की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। भाजपा सरकार में समाज के हर वर्ग को बगैर भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने जो वादा किया था, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है। भाजपा सरकार का मूल मंत्र है सबका साथ, सबका विकास तथा सबका विश्वास। इसी को आत्मसात कर भाजपा सरकार कार्य कर रही है। कहा कि भाजपा सरकार में समाज के हर वर्ग को बगैर भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जबकि अन्य सरकारों ने भेदभावपूर्ण कार्य किए हैं। तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को जनता नकार चुकी है। केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने की दिशा में कार्य कर रही है। मजदूर, किसान व व्यापारी सबके हित को देखते हुए योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पूरे प्रदेश में कहीं भी ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होने दी गई। बाद में उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि तीन दिन के दौरे में वह आजमगढ़, मऊ, बलिया सहित पूर्वांचल के कार्यकर्ताओं से मिलकर क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस मौके पर शंभू सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, बसखारी ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह, हरिश्चंद्र मौर्य, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed