{"_id":"5762e80a4f1c1b144311c139","slug":"got-relief-from-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में गुरुवार सुबह बारिश से पहले कुछ इस तरह आसमान में छाए काले बादल।
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह से छाए काले बादल व बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार रहा। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली तो वहीं किसानों ने भी राहत की सांस ली। किसानों का कहना है कि यदि तेज बारिश हो जाए तो इसका लाभ गन्ने की फसल व धान की बेरन को मिलेगा।
विज्ञापन
उधर, बुधवार दोपहर बाद तेज आंधी के साथ हुई बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में छिन्न-भिन्न हुई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था गुरुवार को भी कई क्षेत्रों में सुचारु नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन