{"_id":"62ed653ce112567d4e384ed9","slug":"goods-worth-lakhs-crossed-by-feeding-poisonous-laddus-ambedkar-nagar-news-lko642867270","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला लड्डू खिला पार किया लाखों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला लड्डू खिला पार किया लाखों का सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी/हंसवर (अंबेडकरनगर)। जल्लापुर साबुकपुर गांव में शादी का रिश्ता जोड़ने आए शातिरों ने पहले परिवार के लोगों को अपने जाल में फंसाया। फिर पूजा पाठ के बाद जहरीला लड्डूू खिलाकर दोनों परिवार के लोगों को बेहोश कर लाखों की कीमत के जेवर व नकदी समेट कर चलते बने।
जहरीला लड्डू खाने से दोनों परिवार के छह लोग बेहोश हो गए। शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी पड़ोस के लोगों को होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा। इनमें से एक बच्चे समेत तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे सीओ टांडा संतोष कुमार व एसओ हंसवर ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर मामले की जांच की।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार को दोपहर में जल्लापुर साबुकपुर निवासी मिठाईलाल के घर दो लोग उनके बेटे राजू के साथ अपनी लड़की की शादी के रिश्ते की बात करने पहुंचे। इस दौरान परिवार में मौजूद लोगों के साथ उन्होंने शादी को लेकर काफी देर तक बातचीत की। रिश्ते की बात करने आए एक व्यक्ति ने परिवार के लोगों को अपनी लच्छेदार बातों में फंसाते हुए बताया कि वह तांत्रिक भी है और घरेलू परेशानियों को झाड़-फूंक से दूर करा देता है।
विज्ञापन
इसके बाद रात में ही परेशानियों से छुटकारा दिलाने के लिए राजितराम के घर पूजन-अर्चन का कार्यक्रम तय हो गया। बताया जाता है कि देर रात तक हुए पूजा पाठ के बाद प्रसाद के रूप में लड्डू का वितरण किया। यह जहरीला लड्डू खाने के बाद मिठाईलाल की पत्नी गुलाबा देवी (45) के साथ ही पड़ोस के परिवार के राजितराम (60) उनकी पत्नी मधुरा (58), सीमा चौहान (28), गौरा (25) व मनीष (10) बेहोश हो गए।
इसके बाद बदमाश दोनों घरों को आराम से खंगाल कर लाखों की कीमत के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर चंपत हो गए। शुक्रवार सुबह पड़ोसी ने बाहर चारपाई पर पड़े राजितराम को उल्टी करते पाया। इसके बाद हुई घटना की जानकारी से आसपड़ोस में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने बताया कि राजितराम व उनके परिवार में 10 वर्षीय बालक सहित पांच सदस्य बेसुध मिले, जबकि बगल के घर में मिठाईलाल की पत्नी गुलाबा देवी भी बेहोश मिलीं। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची हंसवर पुलिस ने सभी पीड़ितों को बसखारी सीएचसी पहुंचाया। यहां पर राजितराम, मधुरा व मनीष की तबियत ज्यादा खराब होने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सभी का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।