फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   God helps when called with a sincere heart

Ambedkar Nagar News: सच्चे मन से पुकारने पर मदद करते भगवान

Tue, 10 Jan 2023 07:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
God helps when called with a sincere heart
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र अहिरौली के लोकापुर गांव स्थित ककरहिया बाग में सोमवार को नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा व होमात्मक शतचंडी महायज्ञ के तीसरे दिन भी सामूहिक हवन-पूजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कथावाचिका ने कहा कि सच्चे मन से भगवान को पुकारने पर वह भक्तों की मदद करते हैं।
विज्ञापन

दोपहर बाद कथावाचिका साध्वी सृष्टिलता रामायणी ने संगीतमयी कथा का रसपान कराया। उन्होंने शुकदेव के जन्म से जुड़ी कथा सुनाई। बताया कि एक बार भगवान शिव माता पार्वती को अमर कथा सुना रहे थे। कथा सुनते हुए पार्वती को नींद आ गई। वहां बैठे शुक ने हुंकार भरनी शुरू कर दी। भगवान को यह पता चला तो उन्होंने शुक को मारने के लिए अपना त्रिशूल छोड़ दिया।
विज्ञापन

शुक अपनी जान बचाने के लिए तीनों लोकों में भागते हुए महर्षि वेद व्यास के आश्रम में पहुंचे। लघु रूप धारण कर उनकी पत्नी के मुख में घुस गए और 12 वर्ष के बाद उनके गर्भ से बाहर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं आकर शुक को आश्वासन दिया कि बाहर आने पर तुम्हें कुछ नहीं होगा। इसके बाद शुक बाहर आए और व्यास जी के पुत्र कहलाए। गर्भ में ही उन्हें वेद, उपनिषद, दर्शन और पुराण आदि का ज्ञान हो गया था।

कथावाचिका ने श्रद्धालुओं को राजा परीक्षित जन्म, द्रोपदी चीर हरण आदि प्रसंगों की भी कथा सुनाई। कहा कि हमें पूरी श्रद्धा के साथ प्रभु का स्मरण करना चाहिए। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी पं. तीर्थराज त्रिपाठी व अन्य लोग जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed