{"_id":"ec0f12cf31c94d8bbfa564f905eabfd6","slug":"girls-protest-against-wrond-filled-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म में गड़बड़ी, छात्राओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म में गड़बड़ी, छात्राओं ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 23 Jul 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय प्रशासन पर भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में शामिल कक्षा 9 व 11 की छात्राओं ने विद्यालय प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि विद्यालय की लापरवाही से उन लोगों का रजिस्ट्रेशन फार्म गलत हो गया है।
किसी बच्चे के पिता का नाम गलत है तो किसी के फोटो के स्थान पर दूसरे की फोटो लगा दी गई है। रजिस्ट्रेशन कराने की अन्तिम तिथि भी नजदीक है। ऐसे में गड़बड़ी दूर न करायी गई तो उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
मालूम हो कि अकबरपुर दोस्तपुर रोड पर स्थित किसान राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को कक्षा 6 से 8 तक की मान्यता प्राप्त है। इस विद्यालय में नियम विरुद्घ ढंग से 9 से 12 तक की कक्षाएं संचालित की जाती हैं। यह सिलसिला पिछले कई वर्षों से चल रहा है।
विज्ञापन
इस बार भी कक्षा 9 व 11 के छात्रों का रजिस्ट्रेशन का फार्म भराया गया। लापरवाही के चलते कक्षा 11 की छात्रा ऊषा देवी, सीमा, आशा देवी, रीना, अंकिता वर्मा, पुष्पा, अन्नू, संगीता, प्रिया विश्वकर्मा, सपना, पूजा, रुचि, नगमा खातून, निरुपमा, सोनी, रोशनी, शाबरा खातून आदि छात्राओं के रजिस्ट्रेशन फार्म गलत हो गया।
इसकी जानकारी छात्राओं को हुई तो विद्यालय प्रशासन से शिकायत की। विद्यालय प्रशासन इसके बाद भी उदासीन बना हुआ है। बताया जाता है कि विद्यालय में पहले भी कई छात्राओं के रजिस्ट्रेशन फार्म गलत हो गए थे । उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ा था। ऐसे में इन छात्राओं को भी अपने भविष्य को लेकर चिंता सताने लगी है।
जानकारी होने पर अभिभावक भी गुरुवार को विद्यालय पहुंचे और विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि यदि अविलंब रजिस्ट्रेशन फार्म में सुधार न कराया गया तो वह डीआईओएस कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। उधर प्रभारी प्रधानाध्यापक रामअर्ज वर्मा ने दूरभाष पर पूछे जाने पर बताया कि उनके विद्यालय में कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाएं संचालित नहीं होती है। उन्हें किसी रजिस्ट्रेशन फार्म की जानकारी नहीं है।