फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Girl student returning home from school molested, one arrested

Ambedkar Nagar News: स्कूल से घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, एक गिरफ्तार

Thu, 06 Feb 2025 05:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
Girl student returning home from school molested, one arrested

विज्ञापन




अंबेडकरनगर। थाना हंसवर क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही छात्रा से चार युवकों ने छेड़खानी की। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बुधवार की दोपहर एक छात्रा स्कूल से साइकिल से घर लौट रही थी। रास्ते में कोतुपुर के पास दायमपुर गांव के अभिषेक, करन, करिया उर्फ शिवकुमार व स्वामीनाथ ने छात्रा को रोक लिया। जब तक छात्रा कुछ समझ पाती, युवकों ने छात्रा को पकड़ कर खेत में गिरा दिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर राहगीर मदद के लिए दौड़े तो चारों मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने पर पहुंचकर शिकायत की। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक स्वामी नाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य तीनों की भी तलाश की जा रही है, जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed