{"_id":"647b70f5790615c90d04f676","slug":"girl-injured-in-fight-between-brothers-dies-ambedkar-nagar-news-c-13-1-271660-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भाइयों के बीच मारपीट में घायल युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भाइयों के बीच मारपीट में घायल युवती की मौत
Sat, 03 Jun 2023 10:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 03 Jun 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
क्रासर
आक्रोशित परिजनों ने किया प्रदर्शन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के खपुरा गांव में शनिवार देर शाम दो सगे भाइयों के परिजनों के बीच हुई मारपीट में एक युवती की मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा भी किया। एसपी संजय कुमार राय ने सीओ सिटी व कोतवाल के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों का आक्रोश शांत कराया।
इससे पहले शनिवार शाम अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के खपुर गांव में राम संभल और उनके भाई राम दरस सोनी के बीच मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसमें उनके परिजन भी शामिल हो गए। घटना में गंभीर रूप से घायल राम संभल की पुत्री काजल (18) को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एएसपी ने बताया कि मारपीट की घटना में युवती की मौत हुई है। इस विवाद में कुछ और लोग भी जख्मी हो गए हैं। तहरीर लेकर केस दर्ज कराया जा रहा है।