{"_id":"67b61db285cb03417201a97b","slug":"gave-triple-talaq-to-wife-after-coming-out-of-police-station-case-against-16-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-129783-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: थाने से बाहर निकल पत्नी को दिया तीन तलाक, 16 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: थाने से बाहर निकल पत्नी को दिया तीन तलाक, 16 पर केस
Wed, 19 Feb 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सुलह समझौता के लिए बातचीत कर थाने से बाहर निकले पति ने पत्नी से बदसलूकी करते हुए तीन तलाक दे दिया। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति समेत 16 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
ग्राम भुलेपुर निवासी अब्दुल रहमान ने अपनी पुत्री गौसिया तरन्नुम का निकाह कोतवाली जलालपुर ग्राम वाजिदपुर निवासी इरशाद अहमद से वर्ष 2016 में किया था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही इरशाद अहमद, इस्तियाक अहमद, सरफराज अहमद, खुर्शीद अहमद, कमर जहां, हफ्जा खातून, बरकतुन्निशां, शाहजहां खातून, अनस, सौम्या, शकीला, रेहाना, सुमबुल, मोहम्मद शाबान, अख्तर, अबू मोहम्मद दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। चौपहिया वाहन की मांग पर महिला के पिता ने उसके नाम कार खरीद कर दे दी। इसके बाद गाड़ी अपने नाम पर करवाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। कई बार सुलह-समझौता भी कराया गया।
बीती नौ फरवरी को पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। थाने के सामने इरशाद ने बदसलूकी करते हुए तीन तलाक दे दिया। थाने पर सुनवाई न होने पर एसपी से शिकायत की। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर पुलिस ने पति समेत 16 लोगों पर मुस्लिम विवाह अधिनियम, दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।