{"_id":"6adce068bbb0af8e830231d8","slug":"gangster-act-invoked-against-14-individuals-including-gang-leader-indrajit-in-the-bariyawan-case-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-167794-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बरियावन कांड में गैंग लीडर इंद्रजीत समेत 14 पर लगा गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बरियावन कांड में गैंग लीडर इंद्रजीत समेत 14 पर लगा गैंगस्टर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बरियावन गांव में किछौछा मार्ग पर बीते 20 सितंबर की रात 11 मकान व दुकानें ध्वस्त करने के मामले में पुलिस ने गैंग लीडर इंद्रजीत वर्मा समेत 14 लोगों पर गैंगस्टर लगाया है। यह सभी आरोपी वर्तमान में जिला कारागार में निरुद्ध हैं जबकि दो बाल अपचारियों को बाल संरक्षण गृह में संरक्षित किया गया है। इस मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
20 सितंबर की रात 50 से 60 लोगों ने तीन जेसीबी और पचास-साठ हथियारबंद लोगों ने मकान व दुकान गिरा दिए थे। इस मामले में रामकीरत ने 21 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद इस मामले में गैंग लीडर इंद्रजीत वर्मा निवासी रेवरी शाहपुर, गोसाईगंज, अयोध्या समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल थे। अब इस मामले में इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह की ओर से 14 के विरुद्ध गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
मामले में आरोप पत्र 22 अक्तूबर 2026 को न्यायालय में दाखिल किया गया है। वहीं चार फरार आरोपियों खतौनीधारक अजीत वर्मा, अमरनाथ वर्मा, अमरेंद्र श्रीवास्तव, और शालू सिंह पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया जा चुका है। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि 14 पर गैंगस्टर लगाया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इन पर लगा गैंगस्टर
इंद्रजीत के अलावा राहुल चौधरी निवासी रामपुर मंगुराडिला सम्मनपुर, विशाल उर्फ रणविजय वर्मा निवासी राबीबहाउदद्दीनपुर, मोहम्मद साजिद निवासी सकरा युसुफपुर सम्मनपुर, कृपाराम वर्मा निवासी आलमपुर धनौरा टांडा, ब्रजेश कुमार उर्फ बंटी वर्मा निवासी चंदनपारा, राजीव वर्मा निवासी शमसुद्दीपुर ग्यासपुर सम्मनपुर, संजय वर्मा निवासी आलमपुर धनौरा टांडा, दिलीप कुमार निवासी पकड़ी भोजपुर टांडा, प्रिंस पटेल उर्फ विनय वर्मा निवासी फतेहपुर एरिया बाजार, अमित कुमार निवासी इस्माइलपुर, युवराज निवासी बरौरा पयागपुर सम्मनपुर, अविनाश वर्मा निवासी सुंदरचक संसारी टांडा, अमित वर्मा उर्फ सचिन वर्मा निवासी पलिया फरीदपुर डल्ला निजामपुर शामिल हैं।