फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gangster accused shot dead in enmity

रंजिश में गैंगेस्टर अभियुक्त को मारी गोली

Tue, 07 Sep 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gangster accused shot dead in enmity
जहांगीरगंज। रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। सोमवार की रात सिंहपुर गांव में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि घायल युवक गैंगेस्टर अभियुक्त भी है। स्थानीय नागरिकों की मदद से घायल को जहांगीरगंज सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहांगीरगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब रंजिश में विपक्षियों ने गांव निवासी प्रवीण द्विवेदी को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली पैर में लगी और वह घायल होकर भूमि पर गिर पड़ा। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना जहांगीरगंज पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को जहांगीरगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ शंभूनाथ ने बताया कि घायल गैंगेस्टर अभियुक्त है। उसे गोली कैसे व किन परिस्थितियों में लगी, इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed