फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Games in Katehri

200 मीटर दौड़ में सत्यम व नवजीत ने मारी बाजी

Fri, 31 Jan 2020 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Games in Katehri
अंबेडकरनगर। देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी में चल रहे चार दिवसीय खेल मेला के तीसरे दिन भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में सत्यम जबकि बालिका वर्ग में नवजीत कौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रबंधक प्रवीण कुमार मिश्र ने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाडिय़ों के प्रदर्शन में निखार लाते हैं साथ ही उन्हें आगे बढने के लिए प्रेरित करते हैं। छात्र-छात्राओं को खेल के साथ साथ खेल भावना को भी जीवंत रखने पर जोर देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि मो. जुनेद ने कहा कि खेल छात्र-छात्राओं को मानसिक तौर व शारीरिक तौर पर फिट रखता है। खेल का क्षेत्र वृहद होने के चलते इसमें छात्र-छात्राएं अपना कॅरियर भी बना सकते हैं।
विज्ञापन

बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में बीपीई के सत्यम प्रथम, धर्मदेव द्वितीय तथा विपिन तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नवजीत कौर प्रथम, अर्चना मौर्या द्वितीय तथा शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक बालक वर्ग में आकाश दुबे ने प्रथम, छत्रसेन द्वितीय तथा अनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नवजीत कौर प्रथम, सबा मरियम ने द्वितीय, जबकि अर्चना मौर्या को तीसरा स्थान मिला। वहीं बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में सत्यम प्रथम, विपिन द्वितीय तथा अनुराग को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले क्रीड़ा विभागाध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रबंधक डॉ राना रणधीर सिंह ने खिलाडिय़ों के प्रयासों की सराहना की। कहा कि छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन प्रतियोगिता में अब तक बेहतर रहा है। जिस तरह का खेल दिखाया है वह काबिले तारीफ है। कहा कि खेल सभी वर्गों का समन्वय करती है। इस मौके पर राजेश सिंह, निदेशिका डॉ. रंजना सिंह, अभिनंदन सिंह, डॉ. एबी सिंह, डॉ. वीरबल शर्मा, प्रमोद मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed