{"_id":"5f4d2be88ebc3e410368482b","slug":"game-ambedkar-nagar-news-lko537814833","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल गेम खेलने के शौकीन किशोर ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल गेम खेलने के शौकीन किशोर ने लगाई फांसी
विज्ञापन
बसखारी। हंसवर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में लगातार मोबाइल गेम खेलने से अवसाद में आए किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों के मुताबिक, उसे पब्जी का बहुत शौक था। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
गांव निवासी खुनखुन का 14 वर्षीय पुत्र अनमोल सोमवार सुबह कमरे में गया और रस्सी से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिवार के सदस्य गए तो सन्न रह गए। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जाता है कि अनमोल मोबाइल पर लगातार गेम खेलता रहता था। पब्जी जैसे गेम में उसे काफी अधिक रुचि थी। लगातार गेम खेलते रहने से वह अवसादग्रस्त हो गया और जान देने जैसा कदम उठा लिया।
उधर, एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। बीते दिनों ही जलालपुर थाना क्षेत्र में टिकटॉक पर स्टंट अपलोड करने के चक्कर में एक किशोर ने करीब 20 फीट ऊंचे स्थान से कमर में पानी की बोतल बांधकर तालाब में छलांग लगा दी थी। उसकी मौत हो गई थी। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रमाकांत मिश्र ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों पर निगाह रखें। उन्हें अधिक मोबाइल न दें और गेम भी ज्याद न खेलने दें।