फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   furore in Tehsil for Disputed land

भूमि विवाद को लेकर तहसील में हंगामा

Mon, 13 Jul 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Mon, 13 Jul 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एसडीएम सदर से मुलाकात कर अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। एसडीएम ने लेखपाल से पैमाइश कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


गांव निवासिनी केवला देवी व पूजा किन्नर के बीच अरसे से जमीन का विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। मामला बेवाना थाने तक भी पहुंचा, लेकिन स्थायी निराकरण नहीं हो सका। सोमवार को फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।
विज्ञापन


पहले तो कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद मारपीट शुरू हो गई। इसमें दो पक्षों के लोगों को चोटें आईं। पहले तो दोनों पक्ष बेवाना थाने गए, लेकिन वहां से किसी प्रकार की कार्रवाई न होते देख अकबरपुर तहसील पहुंच गए। यहां एक पक्ष ने जमकर हंगामा भी किया। इसे देखते हुए अकबरपुर थाने से पुलिस भी बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में एसडीएम सदर रमापति ने दोनों पक्षों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद आश्वस्त किया कि शीघ्र ही लेखपाल को मौके पर भेजकर पैमाइश कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed