फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Furor again over burying the body on Naveen Parthi's land

Ambedkar Nagar News: नवीन परती की जमीन पर शव दफनाने पर फिर बवाल

Sun, 13 Sep 2026 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Furor again over burying the body on Naveen Parthi's land
बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर क्षेत्र के लखनपुर ग्राम पंचायत के बकड़ापुर में नवीन परती की भूमि पर शव दफनाने को लेकर चला आ रहा विवाद रविवार को फिर गरमा गया। गांव की रुखसार की मौत के बाद शव दफनाने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी में शव को उसी स्थान पर दफन करा दिया गया।
विज्ञापन

राजस्व अभिलेखों में बकड़ापुर की एक गाटा संख्या नवीन परती के रूप में दर्ज है। इसी भूमि पर पानी की टंकी और बरात घर भी बना है। आरोप है कि भूमि के कुछ हिस्से में एक पक्ष लंबे समय से शव दफन कर उसे कब्रिस्तान के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान के लिए अलग भूमि दर्ज है और शव उसी जगह दफन किए जाने चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व में विवाद होने पर तत्कालीन एसडीएम टांडा के निर्देश पर राजस्व टीम ने पैमाइश कर कब्रिस्तान की भूमि चिह्नित की थी। शव दफनाने वाली भूमि को नवीन परती बताते हुए सार्वजनिक भूमि संबंधी बोर्ड भी लगाया गया था। शिकायत के बाद बोर्ड हटाए जाने से विवाद बढ़ गया। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने पानी की टंकी और बरातघर के समीप शव दफन किए जाने पर नाराजगी जताते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी से चार सप्ताह में रिपोर्ट मांगी थी। इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो सका।

रविवार को तनाव की सूचना पर थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार और राजस्व निरीक्षक राम नारायन गौड़ पुलिस व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव दफन कराया। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि संबंधित भूमि अभिलेखों में नवीन परती दर्ज है और मामला प्रशासन के संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed