{"_id":"0eb463e61a497221f8be6b0029e7bf87","slug":"fsda-team-checked-the-quality-of-the-mid-day-meal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएसडीए टीम ने परखी मिड-डे मील की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसडीए टीम ने परखी मिड-डे मील की गुणवत्ता
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 06 Aug 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को अभिहित अधिकारी डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में छापा मारा। यहां मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांची गई।
विज्ञापन
खाना तो ठीक मिला मगर जिस स्थान पर बच्चों को बैठाकर भोजन कराया जा रहा था, उसके पास गंदगी थी। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डॉ. शैलेंद्र ने प्रधानाध्यापक रमेश प्रसाद को नोटिस जारी करने की बात कही। टीम यहां से जिला मुख्यालय स्थित स्वप्निल रेस्टोरेंट पहुंची।
विज्ञापन
जहां व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए नोटिस जारी किया गया। इसके बाद टीम ने दोस्तपुर रोड गोहन्ना नई बस्ती स्थित आशीष ट्रेडिंग कंपनी में छापा मारा। यहां गोल्डी मसाले, कई ब्रांड के आयल व अन्य खाद्य सामग्रियों की जांच की गई। मिलावट के संदेह पर रुचि चाय का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
डॉ. शैलेंद्र ने बताया कि लिए गए नमूने को जांच के लिए भेजा गया है। टीम में मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय व आरबी चौहान मौजूद रहे।