फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Front will remove BJP from power in elections

चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाएगा मोर्चा

Sun, 02 Jan 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Front will remove BJP from power in elections
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर बहुजन मुक्ति पार्टी के महारैली में जुटी भीड़। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। बहुजन मुक्ति पार्टी के तत्वावधान में रविवार को जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय परिवर्तन महारैली का आयोजन किया गया।। महारैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करते हुए मोर्चा के संयोजक वामन मेश्राम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मोर्चा एक बड़ी ताकत उभरकर सामने आएगा। प्रदेश में बनने वाली सरकार में मोर्चा का महत्वपूर्ण योगदान होगा। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा करेगा।
विज्ञापन

महारैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के संयोजक वामन मेश्राम ने कहा कि देश की आजादी के बाद से अलग-अलग सरकारें तो आईं, लेकिन आमजन को रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य, शिक्षा की सुविधाएं देने में पूरी तरह से विफल रही हैं। केंद्र व राज्य सरकार एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक के विरोध में लगातार काम कर रही हैं। इनकी मंशा भारतीय संविधान बदलने की है। इसे राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा कतई नहीं होने देगा। संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिए 2022 में प्रदेश की योगी सरकार, जबकि वर्ष 2024 में केंद्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना है। मोर्चा में शामिल 36 दल केंद्र व प्रदेश में बनने वाली सरकार में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कहा कि मोर्चा पूरी ताकत से विधानसभा व बाद में होने वाले लोकसभा चुनाव में उतरेगा और जीत भी हासिल करेगा
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार पिछड़ों के नाम पर सरकार में आकर पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ अन्याय व अत्याचार कर रही है। बहुजन मुक्ति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवेंद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष रामसुरेश वर्मा व सभा संयोजक जयप्रकाश गुड्डू ने कहा कि हम सब कमजोर वर्गों को उनका हक दिलाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed