{"_id":"6834a1ce31aeffb81c0a8259","slug":"from-getting-the-slip-made-to-seeing-the-doctors-there-is-a-struggle-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-135534-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: परचा बनवाने से लेकर चिकित्सकों को दिखने में जद्दोजहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: परचा बनवाने से लेकर चिकित्सकों को दिखने में जद्दोजहद
Mon, 26 May 2025 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 26 May 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा के लिए लगी मरीजों की कतार।
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। परचा बनने से लेकर चिकित्सक को दिखाने तक लोगों को मारामारी झेलनी पड़ी। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण सोमवार को जैसे ही अस्पताल की ओपीडी के दरवाजे खुले पहले से मौजूद भीड़ परचा बनवाने के लिए कतार में खड़ी हो गई। देखते ही देखते कतार लंबी हो गई। चंद घंटों में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो गया। इतना ही नहीं जहां चिकित्सकों को दिखाने के लिए भी लोगों के पसीने छूट गए वहीं दवा के लिए लंबे समय तक लोगों को कतार में खड़ा होना पड़ा। अस्पताल की ओपीडी में फिजीशियन को दिखाने वालों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने लगभग 100 से अधिक उल्टी-दस्त से परेशान मरीजों को उपचार किया, वहीं कई लोगों को भर्ती किया गया। इतना ही नहीं पड़ रही भीषण गर्मी के कारण इन दिनों त्वचा रोग के भी मरीज बढ़े हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में हड्डी रोग के पीड़ितों की संख्या में कम नहीं हो रही है। जिला अस्पताल में सोमवार को 1530 मरीजों का उपचार किया गया।
दवा के लिए लगा समय
फोटो-22
अकबरपुर के कोठीभार गांव के रहने वाले शिवा ने बताया कि उसकी मां ऊषा को दर्द व बुखार था। जिनको डॉक्टर के दिखा कर दवा लेना था। सुबह अस्पताल आ गए थे, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण दवा लेने में काफी समय लग गया।
करना पड़ा इंतजार
फोटो-23
कलान गांव के रहने वाले कृष्ण प्रसाद को दो दिनों से हाथ-पैर में दर्द हो रहा था, जिसके कारण वह अस्पताल में जांच कराकर दवा लेने आए थे। बताया कि समय से पहले आने के कारण परचा तो समय से बन गया, लेकिन चिकित्सक को दिखाने में इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
वर्जन
सभी को इलाज देना प्राथमिकता
ओपीडी में आने वाले मरीजों को इलाज देना सभी चिकित्सकों की प्राथमिकता है। भीड़ तो सोमवार को स्वाभाविक तौर पर बढ़ जाती है। बावजूद इसके सभी को जांच व दवाएं दी गई।
डॉ. पीएन यादव, सीएमएस