फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four women were vulnerable to diarrhea, admitted

डायरिया की चपेट में आईं चार महिलाएं, भर्ती

Sat, 18 Jun 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 18 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Four women were vulnerable to diarrhea, admitted
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला

जिले में संक्रामक रोग लगातार पांव पसारता ही जा रहा है। आए दिन जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित मरीजों के भर्ती होने के बाद भी इस पर नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग का रवैया उदासीन है। नतीजतन शनिवार को भी चार महिलाएं डायरिया की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुईं।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत सम्मनपुर निवासिनी सावित्री (26) पुत्री फिरतूराम शनिवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गईं। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत पहितीपुर बाजार निवासिनी अंजू (22) पत्नी शशिकांत को शनिवार सुबह उल्टी-दस्त होने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इसी थाना अंतर्गत बरवां नासिरपुर गांव निवासिनी रेखा (32) पत्नी घनश्याम को उल्टी-दस्त होने के बाद परिवारीजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत ही मीरानपुर निवासिनी शोभा देवी (70) पत्नी जयप्रकाश को शनिवार सुबह उल्टी-दस्त होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने उनका पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, जिले में डायरिया के लगातार बढ़ते प्रकोप के बाद भी स्वास्थ्य विभाग इस पर अंकुश पाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।


न तो ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक दवाओं का वितरण किया जा सका है और न ही जागरूकता अभियान ही चलाया जा सका है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दवाओं का वितरण किया गया होता और समुचित साफ-सफाई की जाए तो डायरिया के बढ़ते प्रकोप पर अंकुश लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed