{"_id":"68caf13e7310cf92fa0cbd7f","slug":"four-women-from-the-group-selected-for-drone-didi-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-142189-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ड्रोन दीदी के लिए समूह की चार महिलाओं का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ड्रोन दीदी के लिए समूह की चार महिलाओं का हुआ चयन
Wed, 17 Sep 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ड्रोन दीदी योजना के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी चार महिलाओं का चयन किया गया है। इन्हें ड्रोन चलाने के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। इसके बाद इन्हें ड्रोन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
इसका इस्तेमाल खेतों में कीटनाशक व खाद के छिड़काव के लिए किया जाएगा। इस योजना से खेती-किसानी में ड्रोन की उपयोगिता बढ़ेगी। इसके साथ ही मिशन के जरिए महिलाओं को रोजगार मिल सकेगा। अकबरपुर ब्लॉक के संस्कृति स्वयं सहायता समूह से कांती देवी, बसखारी ब्लॉक के अटल स्वयं सहायता समूह से सिंधु वर्मा, जहांगीरगंज के महिला शक्ति सावित्री बाई फुले स्वयं सहायता समूह से प्रेमलता व जलालपुर के उड़ान स्वयं सहायता समूह की महिला विनीता को चुना गया है। सभी चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए लखनऊ भेजा गया है। इन महिलाओं को ड्रोन संचालित करने के लिए किसानों की ओर से भुगतान किया जाएगा। इससे एकतरफ जहां किसानों को नैनो उर्वरकों के छिड़काव में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मुहैया हो सकेंगे। डीसी स्वत: रोजगार सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी चार ड्रोन दीदी का चयन हुआ है। इनका प्रशिक्षण चल रहा है। कृषि से संबंधित विभागों के जरिए इन्हें रोजगार मुहैया कराया जाएगा। आगे और लोगों को चुना जाएगा।