{"_id":"5f79fc318ebc3e9b987d71e9","slug":"four-wanted-arrested-in-the-murder-case-of-a-youth-ambedkar-nagar-news-lko5435297132","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या मामले के चार वांछित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या मामले के चार वांछित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे अभियान में शनिवार की रात मालीपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस टीम ने 17 सितंबर को टिकरी गांव स्थित रेलवे लाइन के पास मिले बेवाना थाना क्षेत्र के एक दलित युवक के शव मामले में हत्या के वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी को जेल भेज दिया गया। घटना के बाद से ये आरोपी फरार चल रहे थे।
गौरतलब है कि 17 सितंबर 2020 को बेवाना थाना क्षेत्र के सैतापुर गांव निवासी लालजीत का शव मालीपुर थाना क्षेत्र के ताराखुर्द टिकरी गांव के करीब रेलवे लाइन के पास मिला था। बताया जाता है कि युवक तीन दिन पहले घर से साइकिल लेकर दवा लेने के लिए ताराखुर्द के लिए निकला था लेकिन वह घर नहीं लौटा।
तीन दिन बाद उसका शव टिकरी रेलवे लाइन के पास मिला। मामले में मृतक के परिवारीजनों ने सलमान, दिलीप कुमार निवासीगण ताराखुर्द थाना मालीपुर, मनोज व शेरबहादुर निवासीगण सस्पना थाना बेवाना के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
मालीपुर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एसओ विवेक वर्मा, एसआई दिनेेशचंद्र मिश्र, सिपाही सुनील चौहान, कामेश कुमार, कमल सिंह व गौरी सिंह आदि गश्त पर थे। इस बीच पुलिस टीम को सूचना मिली कि घटना के चार आरोपी सैदपुर भितरी गांव में रामदास के छप्पर में छिपे बैठे हैं और कहीं भागने की तैयारी में है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चारों ने घटना में शामिल होने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।