{"_id":"578bce4e4f1c1b8845c4b665","slug":"four-villagers-bitten-by-snake","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ग्रामीणों को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ग्रामीणों को सांप ने डसा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
सांप
- फोटो : demo pic
चौबीस घंटे में चार ग्रामीणों को सांप ने डस लिया। सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के पीठीपुर निवासी अवधेश कुमार (50) पुत्र यशराज रविवार भोर में खेत में धान रोपाई के लिए पानी भरने गए थे। इस बीच उन्हें सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
गंभीर अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, महरुआ थाना क्षेत्र के महरुआ गोला निवासी रामजगत (46) पुत्र रामनिहोर को रविवार सुबह खेत में काम करते समय सांप ने डस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र के घटकना निवासिनी अमरावती (34) पत्नी मस्तराम को घर की सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया जबकि महरुआ थाना क्षेत्र के सिलावट गांव निवासी धर्मेंद्र (20) पुत्र बाबूलाल को रविवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। इन दोनों को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चारों की हालत सामान्य बताई जाती है।
विज्ञापन