फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four people injured in accidents, one serious

दुर्घटनाओं में चार जख्मी, एक गंभीर

Wed, 04 May 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 04 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Four people injured in accidents, one serious
हादसा - फोटो : demo pic

विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। इनमें घायल वृद्ध की हालत ज्यादा गंभीर बतायी जाती है। चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र अकबरपुर के बरियावन निवासी कृष्णचंद्र (21) मंगलवार देर शाम बरियावन बाजार में एक बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थानाक्षेत्र के समोखपुर गांव निवासी ओमप्रकाश (60) बुधवार सुबह किसी काम से पहितीपुर मार्ग आए थे। एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह साइकिल लेकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बाजारवासियों की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र के हुसेपट्टी गांव निवासी जयकरन (24) बुधवार को यादवनगर चौराहे के निकट पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहिरौली पुलिस की मदद से उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के वाहिदपुर निवासी पंकज (19) बुधवार को जमुनीपुर बाजार में बाइक से टकराकर घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed