{"_id":"57b74e824f1c1b8f636eb2cf","slug":"four-people-bitten-by-snake-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से चार लोगों की हालत बिगड़ी, भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से चार लोगों की हालत बिगड़ी, भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
सर्पदंश
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सर्पदंश की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। थाना क्षेत्र महरुआ अंतर्गत पतौना गांव निवासिनी पूनम (26) पत्नी श्रीराम को शुक्रवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत रगड़गंज निवासिनी आशा देवी (55) पत्नी पहलवान को उस समय सांप ने डस लिया जब वह शुक्रवार सुबह खेत की तरफ जा रही थीं।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी थाना अंतर्गत अरिया बाजार निवासी रामसूरत (38) पुत्र लक्ष्मण को शुक्रवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, आलापुर थाना अंतर्गत आलापुर बाजार निवासी लालबहादुर (40) पुत्र नंदलाल गुरुवार देर शाम खेत से घर आते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। परिवारीजनों ने उसे पहले सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।