{"_id":"5787d44e4f1c1b196313dd09","slug":"four-people-bitten-by-snake","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप ने चार लोगों को डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप ने चार लोगों को डसा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
सांप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सर्पदंश की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। चौबीस घंटे के भीतर चार लोगों को सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक युवती की हालत गंभीर है। थाना क्षेत्र टांडा के सूरापुर निवासी मैनुद्दीन (26) पुत्र रियाज गुरुवार को खेत में काम कर रहा था। मेड़ पर उगी घास काटने के दौरान उसे सर्प ने डस लिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना उसने परिवारीजनों को दी। परिवारीजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, महरुआ थाना अंतर्गत महरुआ निवासिनी प्रमिला (22) पुत्री रामबदन को गुरुवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
उधर, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत केदारनगर निवासी बाबूलाल (31) पुत्र जयबहादुर को गुरुवार भोर में खेत की तरफ जाते समय सांप ने डस लिया। इसी थाना क्षेत्र के डाड़ी निवासी नन्हेलाल (29) पुत्र बृजभूषण को खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन