फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four patients of the high fever hospitalized

तेज बुखार के चार और मरीज भर्ती

Wed, 28 Sep 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 28 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four patients of the high fever hospitalized
hospital - फोटो : demo pic

जिले में संक्रामक रोग दिन-प्रतिदिन तेजी से फैलता ही जा रहा है। बुधवार को भी तेज बुखार से पीड़ित चार और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। गौरतलब है कि कुछ दिनों से जिले में संक्रामक रोग तेजी से पांव पसार रहे हैं। तेज बुखार व डेंगू के प्रकोप से अब तक छह से अधिक मौतें हो चुकी हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रतिदिन तेज बुखार से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। बुधवार को तेज बुखार से पीड़ित चार और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेसुल्तानपुर निवासी निर्मोही (68) पुत्र जगदंबिका को मंगलवार दोपहर तेज बुखार चढ़ गया।
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद भी जब तबियत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें बुधवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसके अलावा महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिनाथपुर गांव निवासिनी अनीता (20) पुत्री ठाकुर प्रसाद को तेज बुखार चढ़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चितवई गांव निवासी अतुल (25) पुत्र रामचंद्र को मंगलवार सुबह तेज बुखार चढ़ गया। बुधवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहोरिकपुर गांव निवासी केशवराम की दो वर्षीय पुत्री सेहजल को बुखार की चपेट में आने के बाद बुधवार दोपहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed