{"_id":"6163415f8ebc3eb34b1407e4","slug":"four-injured-including-a-couple-in-a-vehicle-collision-a-trauma-rapper-ambedkar-nagar-news-lko5995350173","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर मे दंपती समेत पाच घायल, एक ट्रॉमा रेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर मे दंपती समेत पाच घायल, एक ट्रॉमा रेपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए मार्ग हादसों में दंपती समेत पांच व्यक्ति घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
टांडा कोतवाली अंतर्गत छज्जापुर निवासी शमीम (35) रविवार दोपहर बाइक से अकबरपर जा रहा था। जब वह सद्दरपुर बाजार के निकट पहुंचा तो उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
इससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादरपुर निवासी अमित कुमार (30) अपनी 28 वर्षीय पत्नी उर्मिला के साथ शनिवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जा रहा था। इस दौरान गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए।
भीटी थाना अंतर्गत बरामदपुर गांव निवासी महेद (38) शनिवार देर शाम जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत जोगापुर गाव निवासी आदित्य (23) रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।