{"_id":"461a50606da9a72fd1a2b595c70c52f4","slug":"four-injured-in-truck-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक रविवार अपराह्न जैतपुर थाना क्षेत्र के भुजगी निवासी प्रभुनाथ (60) पुत्र रामकिशोर अपनी पुत्रवधू कमला (24) पत्नी सुभाषचंद्र को उसके मायके आजमगढ़ जनपद के कोडला कला गांव पहुंचाने बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन
कमला ने गोद में एक वर्षीय पुत्री अंकिता को ले रखा था जबकि ढाई वर्षीय अनुपम आगे बैठा था। रामगढ़ गांव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वे सभी बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ट्रक को पकडने के लिए घेराबंदी की तो चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां कमला की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। एसओ ओपी शर्मा ने बताया कि ट्रक को अभिरक्षा में लेकर थाने ले आया गया है।
विज्ञापन