{"_id":"589376d64f1c1b953fe805b9","slug":"four-injured-in-road-accidents-including-teens-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में किशोर समेत चार घायल, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में किशोर समेत चार घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : symbolic
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक किशोर समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र बेवाना अंतर्गत बरामदपुर जरियारी गांव निवासी बेचू यादव का नौ वर्षीय पुत्र सनी बुधवार देर शाम साइकिल से बाजार जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा गांव निवासी महेंद्र (40) पुत्र मंशाराम बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रगड़गंज बाजार निवासी कृष्णकुमार (32) पुत्र नंदलाल गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इनके अलावा इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केदारनगर निवासी विष्णु कुमार (28) पुत्र बृजभूषण गुरुवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।