{"_id":"5814d9514f1c1bad2bbc1a47","slug":"four-injured-in-road-accidents-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, अस्पताल में भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 29 Oct 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : demo pic
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अकबरपुर थाना अंतर्गत शहजादपुर निवासी रामनिवास (68) शुक्रवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सम्मनपुर थाना अंतर्गत परसावां हाशिमपुर गांव निवासी असगर अली (30) शनिवार सुबह बाइक द्वारा अकबरपुर आते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना अंतर्गत असौवापार गांव निवासी जयप्रकाश (28) शुक्रवार देर शाम बाइक द्वारा अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत शमसुद्दीनपुर गांव निवासिनी शिवकली (65) पत्नी रामअजोर शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।