फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four injured in accidents, including the aged

दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत चार जख्मी

Sun, 15 Jan 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 15 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Four injured in accidents, including the aged
accident - फोटो : symbolic

मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से वृद्ध को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। तीन में से एक बाइक सवार घायल ने हेल्मेट नहीं लगाया था। अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत औलियापुर गांव निवासी रामधारी (78) पुत्र गजानन रविवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन


उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत बेवाना निवासी सत्यनरायन (44) पुत्र देवीप्रसाद रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ निवासी सोनू (27) पुत्र वशिष्ट शनिवार देर शाम बाइक से सम्मनपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे सिर में काफी चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनू ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि हेलमेट लगाया होता तो सिर की चोट से बचा जा सकता था। इनके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राबीबहाउद्दीनपुर गांव निवासी राकेश (35) पुत्र रामगोपाल रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed