फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four injured in accident, one sent to trauma center

हादसों में चार जख्मी, एक ट्रॉमा सेंटर रेफर

Mon, 09 Jan 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 09 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Four injured in accident, one sent to trauma center
accident - फोटो : symbolic

विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।

विज्ञापन


सुल्तानपुर जनपद के बभनगवां निवासी सत्यप्रकाश (40) पुत्र शिवपूजन रविवार देर शाम बाइक से सुल्तानपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीपुर निवासी मंशाराम (63) पुत्र मंगल सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रग्घूपुर गांव निवासी विजय कुमार (35) पुत्र गुरुप्रसाद रविवार देर शाम बाइक से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इनके अलावा अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गौराबसंतपुर गांव निवासी भोला (40) पुत्र गूंगे सोमवार सुबह बाइक से अहिरौली से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed