फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four including woman injured in road accidents

सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल

Thu, 17 Jun 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Four including woman injured in road accidents
अंबेडकरनगर। विभिन्न मार्ग हादसों में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलेमपुर गांव निवासी कलावती (40) गुरुवार दोपहर इनमियापुर चौराहा के निकट दवा खरीदने गई हुई थी। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वहीं, बसखारी थाना अंतर्गत शुकुलबाजार निवासी रामलौट (62) गुरुवार सुबह बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत अन्नावां निवासी सुशील कुमार (32) गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना अंतर्गत सिकंदरपुर निवासी मोहम्मद सलीम (35) बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय किसी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed