{"_id":"66e07d17be642a31e90fdb51","slug":"four-doctors-found-absent-in-katehari-chc-salary-deducted-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-121007-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कटेहरी सीएचसी में नदारद मिले चार चिकित्सक, कटा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कटेहरी सीएचसी में नदारद मिले चार चिकित्सक, कटा वेतन
विज्ञापन
कटेहरी सीएचसी का निरीक्षण कर बाहर निकलते सीएमओ- संवाद
अंबेडकरनगर। सीएमओ ने मंगलवार को सीएचसी कटेहरी का औचक निरीक्षण किया, यहां चार चिकित्सक अनुपस्थित मिले। उनका एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब संतोषजनक न होने पर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय परिसर की सफाई ठीक न होने पर सीएचसी प्रभारी को फटकार लगाई।
मंगलवार को सीएमओ डाॅ. राजकुमार सुबह दस बजे सीएचसी कटेहरी के निरीक्षण पर पहुंच गए। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में पाया कि डॉ. मुकेश गौतम, डॉ. इमामुलहक, डॉ. निकिता व डॉ. प्रिया मौर्या अस्पताल नहीं पहुंची हैं। प्रभारी डॉ. अकुश वर्मा ने बताया कि अनुपस्थित रहने की कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस पर नाराज सीएमओ ने सभी गैर हाजिर मिले चिकित्सकों का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा।
वार्डों के निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी देख कर सीएमओ ने प्रभारी को फटकार लगाई। कहा कि दोबारा निरीक्षण में गंदगी मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार निरीक्षण जारी रहेगा।