फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four died after being buried under the havoc of rain, mud wall and debris of house

Ambedkar Nagar News: बारिश का कहर, कच्ची दीवार और घर के मलबे में दबकर चार की मौत

Sun, 29 Sep 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 29 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four died after being buried under the havoc of rain, mud wall and debris of house
आलापुर तहसील के सोल्हवा गांव में बारिश के दौरान गिरा कच्चा मकान।
अंबेडकरनगर। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश का कहर सामने आया है। अलग-अलग क्षेत्रों में दीवार व कच्चा घर ढह जाने से दो बुजुर्ग समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए हैं। एक मवेशी की भी मौत हुई है। बिजली गिरने से दो युवतियां भी झुलस गईं।
विज्ञापन

दो दर्जन से अधिक घर पिछले 24 घंटे में धराशायी हुए हैं। कई नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के घरों व दुकानों में पानी चला गया। सरकारी कार्यालयों से लेकर निजी प्रतिष्ठानों के परिसर जलाशय में तब्दील हो गए। कलेक्ट्रेट के निकट पंपिंग सेट लगाकर मुख्य मार्ग से पानी हटाना पड़ा। वहीं, प्रशासन की ओर से मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम से शुरू हुई बारिश का दौर शनिवार को भी पूरे दिन चला। जलालपुर के लखमीपुर गांव में शनिवार सुबह छप्परनुमा कच्चा घर ढह जाने से वहां सो रही बुजुर्ग लालदेई (75) की मौत हो गई। वहीं, लाभापुर में भुइलोट (75) के ऊपर शनिवार दोपहर बाद दीवार गिर पड़ी। मलबे में दबकर उनकी जान चली गई। भीटी के सुगौटी गांव में आवासीय छप्पर गिरने से वहां सो रहे किशोर सूरज (17) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। इसी हादसे में उसके बाबा देवी प्रसाद (50) घायल हो गए। कटरिया बड़ागांव में शनिवार दोपहर अचानक दीवार गिर जाने से गांव निवासी सुरेंद्र कुमार के आठ वर्षीय पुत्र शिवम की मौत हो गई। वहीं, मालीपुर के टिकरी गांव में कच्ची दीवार गिरने से एक परिवार की सपना (20), नर्मदा (42) व हरिलाल (55) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलापुर के सोल्हवां निवासी सुदामा का कच्चा घर धराशायी हो गया तो वहीं महरुआ के बरामदपुर जरियारी निवासी रामानंद का कच्चा घर ढह गया। जैनापुर के गौसपुर में बलदेव मिश्र के पशुशाला की दीवार गिर जाने से बछड़े़े की मौत हो गई। शहजादपुर निवासी राजकुमारी की लगभग 40 फीट दीवार दरवाजे सहित गिर पड़ी। आलापुर तहसील क्षेत्र के बाहरपुर गांव निवासी सुशील ओझा की पत्नी रीतू ओझा (32) तथा बहन शिल्पा (27) शनिवार को हैंडपंप पर मौजूद थीं। इसी बीच बिजली गिरने से दोनों झुलस गईं। दोनों को रामनगर सीएचसी ले जाकर उपचार कराया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा।

जगह-जगह जलभराव
लगातार बारिश ने जगह-जगह हालात बिगाड़ दिए हैं। कलेक्ट्रेट के निकट इतना ज्यादा पानी भर गया कि इंजन पंप लगाना पड़ा। जिला अस्पताल जाने वाले मार्ग के साथ ही लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग, कृषि भवन समेत कई दफ्तरों के परिसर में जलभराव हो गया। टांडा बस स्टेशन समेत ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली घरों, ब्लॉक परिसरों में भी जलभराव की स्थिति देखने को मिली। स्कूलों में अवकाश है लेकिन उनके परिसर पानी से भर गए हैं। कई प्रमुख मार्गों पर पानी बहता हुआ दिखा। राजेसुल्तानपुर में तमाम घर व दुकानों में पानी पहुंच जाने से लोगों को सामान बचाने के लिए परेशान होना पड़ा। शनिवार सुबह नगर परिषद अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने जेसीबी के जरिए पानी की निकासी सुनिश्चित कराया।

शरीफपुर में प्रदर्शन

शरीफपुर गांव में कई घरों में पानी पहुंच जाने से नाराज ग्रामीणों ने टांडा बरुआ जलाकी मुख्य मार्ग पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष अलीगंज राजीव श्रीवास्तव ने वहां पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया बुझाया। सांसद लालजी वर्मा भी वहां पहुंचे। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।


पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित
पिछले 24 घंटे में पेड़ों के गिरने की भी खूब घटनाएं हुई हैं। अकबरपुर जलालपुर मुख्य मार्ग पर गंजा के निकट पेड़ गिरने से आवागमन काफी देर तक ठप रहा। जलालपुर न्यौरी मार्ग व सेमरा कटका मार्ग समेत कई अन्य सड़कों पर भी इसी तरह के हालात रहे। कहीं वन विभाग तो कहीं स्थानीय लोगों ने पेड़ों व डालियों को काटकर आवागमन सुचारु कराया।

आलापुर तहसील के सोल्हवा गांव में बारिश के दौरान गिरा कच्चा मकान।

आलापुर तहसील के सोल्हवा गांव में बारिश के दौरान गिरा कच्चा मकान।

आलापुर तहसील के सोल्हवा गांव में बारिश के दौरान गिरा कच्चा मकान।

आलापुर तहसील के सोल्हवा गांव में बारिश के दौरान गिरा कच्चा मकान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed