{"_id":"62603e3a6a5d23001d15ae2c","slug":"four-centers-of-wheat-procurement-will-be-removed-from-the-market-committee-ambedkar-nagar-news-lko627033044","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति से हटेंगे गेहूं खरीद के चार केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति से हटेंगे गेहूं खरीद के चार केंद्र
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के मंडी समिति से ऐसे चार केन्द्रों को किया जाएगा अन्यत्र शिफ्ट-संवाद।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। गेहूं खरीद को बढ़ावा देने के लिए अब किसानों की सुविधा के अनुसार गेहूं क्रय केंद्रों के क्षेत्र को बदला जाएगा। प्रथम चरण में मंडी समिति में बने 6 केंद्र की तुलना में 4 केंद्र को यहां से हटाकर अन्य क्षेत्र में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा उन केंद्रों को भी हटाए जाने की तैैयारी है, जहां किसान गेहूं लेकर आसानी के साथ नहीं पहुंच पा रहे हैं। दूसरी तरफ जिले में गेहूं की सरकारी खरीद स्पीडअप नहीं हो पा रही। इसके चलते ही खरीद शुरू होने के 20 दिन बाद भी 4 एजेंसियों के 69 क्रय केंद्रों पर अब तक मात्र 615 मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा जा सका है।
केंद्र प्रभारियों के स्तर पर की जा रही तमाम कोशिशों के बाद भी क्रय केंद्रों पर किसानों की भीड़ नहीं जुट पा रही। किसान क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं बेचने के लिए काफी कम संख्या में पहुंच रहे हैं। इस उदासीनता के कारण ही गेहूं खरीद का कार्य प्रारंभ हुए 20 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक सिर्फ 615 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद ही हो पायी है। इसमें सबसे अधिक 742 एमटी की खरीद खाद्य विभाग के केंद्रों पर हुई है। इसके अलावा पीसीएफ के 52 केंद्रों से 136 एमटी, भारतीय खाद्य निगम के केंद्र पर 5 एमटी की खरीद ही हो पायी है। यूपीएसएस के 4 केंद्रों पर अभी तक गेहूं खरीद का खाता तक नहीं खुल पाया है।
गेहूं खरीद की सुस्त रफ्तार को देखते हुए शासन ने निर्देश जारी किया है कि ऐसे केंद्र जहां किसानों को उपज लेकर पहुंचने में समस्या हो रही हो, उन्हें अन्य सुविधाजनक क्षेत्र से जोड़ा जाए ताकि किसान संबंधित केंद्र पर आसानी के साथ पहुंच सकें। खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इसके पहले चरण में मंडी समिति स्थित 6 क्रय केंद्र में से 4 को दूसरे क्षेत्र में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा जिले के उन केंद्रों को भी दूसरी जगह संचालित किया जाएगा जहां किसानों की आवक बहुत कम अथवा न के बराबर है।