{"_id":"645a87155b28afa741064f06","slug":"forum-will-be-formed-to-resolve-complaints-in-electricity-department-ambedkar-nagar-news-c-13-1-225098-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बिजली विभाग में शिकायतों के समाधान को बनेगा फोरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बिजली विभाग में शिकायतों के समाधान को बनेगा फोरम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बिजली उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने के लिए विद्युत वितरण निगम ने नई पहल की है। जिले के 3.80 लाख उपभोक्ताओं की शिकायत का त्वरित समाधान हो इसके लिए सभी चार विद्युत वितरण खंडों में चार सदस्यीय उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम का गठन होगा। संबंधित फोरम उपभोक्ताओं की शिकायतों का संज्ञान लेकर समाधान करेगा।
अकबरपुर, जलालपुर, आलापुर व टांडा में चार विद्युत वितरण खंड हैं। इन क्षेत्रों में 41 उपकेंद्र संचालित हैं। आए दिन शिकायत सामने आती है कि बिजली समस्या दूर करने में विभागीय कर्मचारियों द्वारा शिथिलता बरती जाती है। इसके अलावा मनमाने बिल, कनेक्शन देने में मनमानी, शिकायतों का समाधान न करने सहित अन्य तरह की शिकायतें उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज कराई जाती हैं लेकिन इसका समय पर निस्तारण नहीं हो पाता है।
इन शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रत्येक विद्युत वितरण खंड पर फोरम का गठन होगा। प्रत्येक फोरम में एक सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी, एक स्नातक डिग्री धारी उपभोक्ता व दो आम उपभोक्ता शामिल होंगे। इनके द्वारा प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेकर विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर समाधान कराया जाएगा। संबंधित फोरम से जुड़े सदस्यों की जिला मुख्यालय पर समय-समय पर बैठक भी अधिकारियों के साथ होगी। फोरम में शामिल सदस्यों को विभाग की तरफ से पारिश्रमिक भुगतान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
मांगे जा रहे आवेदन
फोरम में शामिल होने के इच्छुक उपभोक्ताओं से आवेदन मांगा गया है। मानक पूरा करने वाले उपभोक्ता को फोरम में नियुक्ति किया जाएगा। अकबरपुर विद्युत वितरण खंड के लिए तीन सदस्य चयनित हो चुके हैं। सिर्फ सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी को सदस्य बनाने के लिए तलाश चल रही है। अन्य अधिशासी अभियंता को भी निर्देश दिया गया है। - अंबा प्रसाद वशिष्ठ, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग