{"_id":"69f8d6da9104f4de190f5441","slug":"former-district-president-of-congress-dies-in-road-accident-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-155698-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल का सोमवार को अकबरपुर के अमरौला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। तीन मई को एक वैवाहिक कार्यक्रम से वापस लौटते समय वह सड़क हादसे घायल हुए थे। रामकुमार पाल ने 2007 से 2009 और फिर 2019 से 2021 तक, कुल चार वर्षों तक दो कार्यकाल के लिए जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता के अनुसार, अकबरपुर के संघतिया निवासी रामकुमार पाल तीन मई को टांडा-बसखारी हाईवे के निकट कांग्रेस जिला सचिव अंबिका प्रसाद की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी से बाइक द्वारा वापस लौटते समय, वे बाइक के पीछे बैठे थे, जबकि उनके साथी बिजेंद्र शुक्ला बाइक चला रहे थे। शाम लगभग साढ़े पांच बजे पुंथर के निकट उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में रामकुमार पाल के सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। वहां से डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ भेज दिया। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां सोमवार की भोर में उन्होंने अंतिम सांस ली। रामकुमार पाल के अंतिम संस्कार में कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें सांसद लालजी वर्मा, टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा, रामअचल राजभर, पूर्व विधायक सुभाष राय, जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, जिला प्रवक्ता अवधेश मिश्रा, गुलाम रसूल, विकल्प मिश्रा, और सुनील मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।