{"_id":"6ac3db9f86c1c7402a0c1b10","slug":"food-being-cooked-on-a-stove-wires-passing-over-the-school-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-166343-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चूल्हे पर बन रहा भोजन, स्कूल से गुजर रहे तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चूल्हे पर बन रहा भोजन, स्कूल से गुजर रहे तार
Mon, 05 Oct 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
कंपोजिट उच्च प्राथमिकी विद्यालय गदायां अकबरपुर के ऊपर से गुजरा हाईवोल्ट बिजली तार।
अंबेडकरनगर। परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को स्कूलों की पड़ताल के दौरान कई खामियां देखने को मिलीं। कई विद्यालयों में पानी के पीने के लिए हैंडपंप खराब हैं। स्कूल परिसर व पहुंचने वाले मार्ग की बदहाली से नौनिहालों और शिक्षकों को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ती है।
आंगनबाड़ी केंद्रों की हालत खराब है। इनके शौचालय भी बदहाल हैं। दिव्यांग बच्चों के लिए एसडब्लूएस योजना के तहत बनाए गए शौचालय की स्थिति भी चिंताजनक है। स्कूल परिसर के ऊपर और सामने से हाईवोल्टेज तार हटवाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी कई विद्यालयों के अंदर से अब भी तार खिंचे हुए हैं।
समय : सुबह 11 बजे।
स्थान : पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालपुर
विद्यालय में 293 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनको पढ़ाने के लिए नौ अध्यापक, तीन शिक्षा मित्र और तीन अनुदेशक की तैनाती है। विद्यालय के बगल में स्थित लगभग दो बीघे से अधिक क्षेत्रफल में फैले तालाब में मच्छरों की भरमार है। सफाईकर्मी की नियमित व्यवस्था न होने के कारण परिसर में गंदगी जमा रहती है। आंगनबाड़ी केंद्र का शौचालय जर्जर है। दिव्यांग बच्चों के लिए एसडब्लूएस योजना से बना शौचालय की स्थिति भी चिंताजनक है। इसकी रेलिंग टूट गई है और साफ-सफाई का भी अभाव है। विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाने के लिए गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं मिला। इसके कारण चूल्हे पर एमडीएम बन रहा था। प्रधानाध्यापक अंसार एजाज ने बताया कि गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए संबंधित एजेंसी से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
समय : दोपहर 12 बजे
स्थान : कंपोजिट उच्च प्राथमिकी विद्यालय गदायां अकबरपुर
बसखारी से रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित इस विद्यालय के चारों तरफ चहारदीवारी अधूरी है। निराश्रित पशु बेधड़क विद्यालय में प्रवेश कर जाते हैं। विद्यालय परिसर के अंदर से हाईवोल्ट बिजली का तार दौड़ रहा है। विद्यालय के बाहर से भी हाईवोल्टेज लाइन गुजरी है, जिस पर सुरक्षा जाली नहीं है। परिसर का मैदान कहीं ऊंचा तो कहीं बहुत अधिक नीचा है। ऐसे में नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों को भी हमेशा भय बना रहता है। कंपोजिट विद्यालय शिव बाबा अकबरपुर में आंगनबाड़ी केंद्र भवन की छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर रहा है। इसी में बच्चों को भी पढ़ाया जाता है।