{"_id":"6528307cb0975b3dd00a24c6","slug":"food-distribution-stalled-in-1722-anganwadi-centers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-4646-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 1722 आंगनबाड़ी केंद्रों में आहार वितरण ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 1722 आंगनबाड़ी केंद्रों में आहार वितरण ठप
Thu, 12 Oct 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
कटेहरी में तैयार किया गया पुष्टाहार। -संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा इकाई की स्थापना कर बच्चों व महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की योजना जिले में फेल साबित हो रही है। लाखों की लागत से स्थापित इकाई से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पौष्टिक आहार तैयार ही नहीं कर पा रही हैं। इससे पांच ब्लॉक के 1285 आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों व महिलाओं को चार माह से तथा अकबरपुर ब्लॉक के 437 केंद्र के पात्रों को अगस्त माह से पौष्टिक आहार नहीं मिल पा रहा है। इससे करीब डेढ़ लाख पात्र प्रभावित हो रहे हैं।
जिले के 2551 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन हो रहा है। बाल विकास विभाग इन आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से छह वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाता है। इसमें सभी को आटा बेसन हलवा प्रीमिक्स, दलिया मूंग दाल प्रीमिक्स, आटा बेसन प्रीमिक्स बर्फी, दलिया मूंग दाल प्रीमिक्स, ऊर्जायुक्त हलवा प्रीमिक्स आदि पौष्टिक आहार दिया जाता है।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई। कटेहरी के 232 व भीटी के 212 आंगनबाड़ी केंद्रों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए सवेरा प्रेरणा महिला लघु उद्योग कटेहरी को जिम्मेदारी मिली। रामनगर के 250 व जहांगीरगंज के 258 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जहांगीरगंज की संघर्ष प्रेरणा महिला लघु उद्योग, जलालपुर के लिए 333 केंद्रों को अमर प्रेरणा महिला लघु उद्योग व अकबरपुर के 437 केंद्रों के लिए अन्नपूर्णा प्रेरणा महिला लघु उद्योग ने जिम्मेदारी संभाली थी।
विज्ञापन
इन सभी ने 90-90 लाख रुपये से इकाई की स्थापना की थी। पौष्टिक आहार उत्पादन न होने से कटेहरी, भीटी, जहांगीरगंज, जलालपुर, रामनगर में केंद्रों के बच्चों व महिलाओं को जून माह से तो अकबरपुर ब्लॉक के पात्रों को अगस्त माह से पौष्टिक आहार नहीं मिल पा रहा है।
भीटी में जल्द शुरू होगा वितरण
इकाइयों पर पौष्टिक आहार उत्पादन बढ़ाने का प्रयास चल रहा है। कटेहरी में स्थापित इकाई के उत्पादन में बेहतर सुधार हुआ है। एक दो दिन में भीटी ब्लॉक के तथा अगले सप्ताह कटेहरी ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौष्टिक आहार पहुंचने लगेगा। अन्य क्षेत्रों में स्थापित इकाइयों को उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। - भूपेंद्र सिंह, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन