फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Food

कोटा चयन में हंगामा, कोरम के अभाव में निरस्त हुई प्रक्रिया

Sat, 03 Oct 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Food
भीटी। विकास खंड के अढ़नपुर गांव में शनिवार को कोटा चयन को लेकर खूब हंगामा हुआ। इसे देखते हुए पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में कोटा चयन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इसमें अब्दुल्लाह को जीत भी मिल गई। इस बीच पहुंचे बीडीओ भीटी ने कोरम के अभाव में कोटा चयन प्रक्रिया को निरस्त कर दिया और 10 अक्तूबर की तिथि निर्धारित कर दी।
विज्ञापन

शनिवार को अढ़नपुर ग्राम पंचायत के कोटे का चयन होना था। इसके लिए नायब तहसीलदार जनार्दन मौर्य की अध्यक्षता में प्रक्रिया शुरू हुई। सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। हालांकि, बाद में कोटे का चुनाव दो खेमों में बट गया। एक खेमे ने अब्दुल्लाह को प्रत्याशी मान लिया जबकि दूसरे तरफ ने सलमा बानो प्रत्याशी बनीं। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों को अलग-अलग लाइन में बिठाया गया। इसके बाद गिनती करने पर अब्दुल्लाह को 551 व सलमा बानो को 471 लोगों का समर्थन मिला।
विज्ञापन

अब्दुल्लाह ने 80 मत अधिक पाकर जीत दर्ज कर ली। नायब तहसीलदार ने उनके विजयी होने की प्रक्रिया भी पूरी कर दी। इस बीच वहां पहुंचे खंड विकास अधिकारी भीटी अनुपम सिंह ने कोरम पूरा न होने का हवाला देकर चुनाव प्रक्रिया रद्द कर दी। कहा कि चुनाव में स्वयं सहायता समूह की सदस्य का होना अनिवार्य है। इसके अलावा अब्दुल्लाह की उम्र 21 वर्ष से कम होने के चलते उसे अयोग्य करार दे दिया। चुनाव प्रक्रिया दोबारा कराने के लिए 10 अक्तूबर की तिथि तय कर दी गई। इससे कोटा चयन स्थल पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। अनहोनी को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed