{"_id":"5d45bd9f8ebc3e6d0c33b23b","slug":"food-ambedkar-nagar-news-lko4744871100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी पर रंगों का प्रयोग रोकने को पड़ा खाद्य विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी पर रंगों का प्रयोग रोकने को पड़ा खाद्य विभाग का छापा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को नवीन मंडी में छापा मारा। कृत्रिम रंग के संदेह में बैगन, परवर व हरी मिर्च का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। साथ ही आढ़तियों से आह्वान किया कि सब्जियों पर कृत्रिम रंग का इस्तेमाल न हो।
गौरतलब है कि बीते दिनों शासन ने खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम को निर्देशित किया था कि ऐसी सब्जियों की बिक्री पर अंकुश लगाया जाए जो कृत्रिम रंगों से रंगी गई हैं। दरअसल, लंबे समय से शिकायत सामने आ रही थी कि सब्जियों को आकर्षक बनाने के लिए उन्हें कृत्रिम रंग से रंगा जा रहा है।
ये रंग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। शासन-प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम ने अभिहीत अधिकारी राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व ने नवीन मंडी का औचक निरीक्षण किया। जायजे के दौरान धीरज कुमार की दुकान से हरी मिर्च, मेसर्स अविनाश एंड कंपनी से परवल व रमेश कुमार की दुकान से बैगन का नमूना कृत्रिम रंग से रंगे होने के संदेह में लिया गया। बाद में सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके पाण्डेय, रतनाकर पाण्डेय, भानुप्रताप सिंह व अखिलेश शामिल रहे।