{"_id":"659d73bd5bececb1480b9238","slug":"fog-took-the-lives-of-two-youths-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-9217-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कोहरे ने ले ली दो युवकों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कोहरे ने ले ली दो युवकों की जान
विज्ञापन
टांडा/सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र टांडा में बीती रात अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे ने दो बाइक सवारों की जान ले ली। पिपरी विशुनपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में टकराकर युवक की मौत हो गई तो वहीं छज्जापुर झारखंडी के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक में टकराकर भी एक युवक की जान चली गई। दोनों शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के चिंतौरा निवासी भंवर सिंह (23) अपने चचेरे भाई अंकित सिंह (17) के साथ बाइक से देर शाम बसखारी थाना क्षेत्र अरुसा गांव अपने ननिहाल जा रहा था। बताया जाता है कि घना कोहरा होने के चलते टांडा बसखारी मार्ग पर पिपुरी विशुनपुर के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली देख नहीं पाया और उसमें टकरा गया। इससे दोनों घायल हो गए। हेलमेट न लगाने की वजह से बाइक चला रहे भंवर के सिर में गंभीर चोटें आ गईं। दोनों घायलों को बसखारी सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने भंवर को मृत घोषित कर दिया। अंकित का उपचार चल रहा है।
दूसरी घटना रात 10 बजे छज्जापुर झारखंडी के पास हुई। अलीगंज थाना क्षेत्र के आसोपुर दक्षिण का पूरा निवासी महेंद्र यादव (28) बाइक से घर जाते समय सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से राजकीय मेडिकल कालेज सद्दरपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार महेंद्र ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
घटना के समय घना कोहरा था। लोगों का कहना है कि मनमाने तरीके से सड़क के किनारे खड़े हो रहे वाहन हादसे का सबब बन रहे हैं। पुलिस प्रशासन को इसे लेकर सख्ती दिखाने की जरूरत है।