फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fluctuations in the water level of Sarayu continues

सरयू के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी

Sat, 09 Jul 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 09 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Fluctuations in the water level of Sarayu continues
अंबेडकरनगर के टांडा में शनिवार को उफनाती सरयू। - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर हो रही बारिश व नेपाल द्वारा छोड़े गए पानी से सरयू नदी उफान पर है। शनिवार को नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान 92.430 मीटर के सापेक्ष 91.825 मीटर दर्ज किया गया। दो दिनों से नदी के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव से तटीय क्षेत्रों के लोग चिंतित हैं। उन्होंने समय रहते आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से की है।

विज्ञापन


उधर, बाढ़ से निपटने के लिए अब तक न तो क्षतिग्रस्त ठोकर ठीक कराए गए और न ही एकमात्र मोटरबोट। सरयू नदी के जलस्तर में पांच दिनों से उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। पहाड़ों पर हो रही बारिश व नेपाल द्वारा छोड़े गए पानी से नदी उफान पर है। जलस्तर लगातार खतरे के लाल निशान 92.730 मीटर को छूने के लिए आतुर है।
विज्ञापन


गुरुवार को जलस्तर 92.01 मीटर तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद जलस्तर में कमी हो रही है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे 91.950 मीटर व शाम चार बजे जलस्तर 91.550 मीटर दर्ज किया गया था। शनिवार शाम चार बजे जलस्तर 91.825 मीटर दर्ज किया गया जो कि शुक्रवार के जलस्तर के सापेक्ष मामूली वृद्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलस्तर के लगातार उतार-चढ़ाव के चलते निकटवर्ती क्षेत्रों माझा उलटहवा, माझा चिंतौरा, माझा अवसानपुर समेत एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उन्हें आवश्यक सुविधाएं नहीं उपलब्ध कराई गई तो आने वाले समय में उनके समक्ष समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।


 उधर, बाढ़ से निपटने के लिए संबंधित अधिकारी दावे तो बढ़-चढ़कर कर रहे हैं लेकिन गंभीरता नहीं दिख रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कटान रोकने के लिए क्षतिग्रस्त ठोकरों को दुरुस्त नहीं कराया जा सका है जबकि लंबे समय से खराब पड़ी एकमात्र मोटरबोट भी दुरुस्त नहीं कराई जा सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed