{"_id":"6a396d224665b94a42073b29","slug":"flood-preparedness-ramps-up-sdrf-teaches-rescue-methods-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-159055-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, एसडीआरएफ ने सिखाए बचाव के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, एसडीआरएफ ने सिखाए बचाव के तरीके
विज्ञापन
.टांडा तहसील में सोमवार को बाढ़ प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारी। स्रोत : सूच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। संभावित बाढ़ आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में तहसील आलापुर और टांडा में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर आपदा से जुड़े कर्मियों को बाढ़ बचाव च राहत कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया।
आलापुर में रविवार व टांडा में सोमवार को प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने बाढ़ से पहले, बाढ़ के दौरान और बाढ़ के बाद की तैयारियों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. भानु, सदस्य सलाहकार समिति, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा राघवेंद्र सिंह, राज्य समन्वयक आईएजी एंड यूपी ने प्रतिभागियों को जोखिमों की पहचान, राहत एवं बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।
इस दौरान एसडीआरएफ अयोध्या की टीम ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हुए सुरक्षित निकासी, बचाव उपकरणों के उपयोग, राहत कार्यों के संचालन और आपदा के समय त्वरित कार्रवाई की तकनीकें सिखाईं। साथ ही जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम करने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने कहा कि आपदा के समय जागरूकता, समय पर प्रतिक्रिया और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय ही प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों की कुंजी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बाढ़ प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। कार्यक्रम में संबेधित एसडीएम, तहसीलदार, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, संग्रह अमीन, गोताखोर, नाविक, सफाईकर्मी, आपदा मित्र और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने भाग लिया।