{"_id":"b4e7002104a3fab1673b07e95868b93f","slug":"five-shoppers-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दुकानदारों को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दुकानदारों को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Tue, 28 Jul 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश पाने के लिए मंगलवार को खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम ने विभिन्न दुकानों पर छापा मारा। मिलावट के संदेह में दूध, बर्फी व पेड़ा का नमूना लिया गया, जिसे बाद में जांच के लिए गोरखपुर भेज दिया गया। जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न खाद्य सामग्रियों की पांच दुकानों पर गंदगी मिलने पर दुकानदारों को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
पूर्व में जांच के लिए भेजे गए दो नमूनों के अधोमानक मिलने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध न्याय निर्णायक अधिकारी/एडीएम न्यायालय में वाद दायर किया गया। डीएम के निर्देश पर मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को हंसवर थाना अन्तर्गत हुसेनपुर बाजार स्थित राघव की मिठाई की दुकान पर छापा मारा।
विज्ञापन
यहां मिलावट का संदेह होने पर पेड़े का नमूना लिया। टीम ने सुलेमपुर बाजार स्थित प्रदीप की मिठाई की दुकान से बर्फी का नमूना लिया। बसखारी बाजार पहुंचकर चौराहे से दुधिया राजेश कुमार, हरैया के निकट से दुधिया रामस्वरूप, जिला मुख्यालय के अब्दुल्लापुर से मनीराम गुप्ता व शहजादपुर चौराहे से दुधिया दयाराम व कमल कुमार से दूध का नमूना लिया। सभी को जांच के लिए गोरखपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र स्थित मक्खन भोग, ऐश्वर्या स्वीट हाउस, कामधेनु स्वीट, पराग कार्नर व राम गोपाल मिष्ठान भंडार की दुकानों पर गंदगी पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों को नोटिस भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि एक सप्ताह में फिर निरीक्षण किए जाने पर गंदगी पाई गई, तो कार्रवाई की जाएगी।
18 अक्तूबर 2014 को तेलियागढ़ स्थित एक दुकानदार द्वारा जिला मुख्यालय पर वाहन से कानपुर निर्मित मिल्क केक की बिक्री की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान मिलावट का संदेह होने पर नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था, जो कि जांच के बाद अधोमानक पाया गया।
26 दिसंबर 2014 को बसखारी स्थित साकेत स्वीट से लिया गया खोआ का नमूना भी जांच के बाद अधोमानक पाया गया। इस पर दोनों दुकानदारों के विरुद्ध न्याय निर्णायक/एडीएम न्यायालय में वाद दायर किया गया।