फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five pro-factions formed to curb coping

नकल रोकने के लिए बने पांच सचल दल

Thu, 09 Mar 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 09 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Five pro-factions formed to curb coping
परीक्षा - फोटो : symbolic

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने पांच सचल दल का गठन कर दिया है। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि 16 मार्च से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा में किसी प्रकार की बाधा न हो और नकलविहीन परीक्षा निपटे, इसके लिए पाचं सचल दल टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन


प्रत्येक सचल दल टीम में प्रभारी के अलावा चार-चार सहायकों की तैनाती की गई। पहले सचल दल का नेतृत्व वे स्वयं करेंगे, जबकि टीम में प्रमिला वर्मा, विद्यावती, विजय कुमार द्विवेदी व इंद्रजीत यादव रहेंगे। दूसरी टीम का नेतृत्व वित्त एवं लेखाधिकारी अभिषेक वर्मा करेंगे, जबकि टीम में सुरेशलाल श्रीवास्तव, गजेंद्र पाल, कुसुमलता व उपासना रानी वर्मा शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


तीसरे सचल दल का नेतृत्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जेएन सिंह करेंगे, उनके साथ सत्यदेव सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, कमलेश वर्मा व किरन सिंह रहेंगे। चौथे सचल दल का नेतृत्व प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर शैफाली करेंगी। उनके साथ प्रेमवती वर्मा, रिंका सिंह, नंदलाल यादव व अजीत सिंह रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवीं सचल दल टीम की अध्यक्षता तारा वर्मा प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरीदपुर कुतुब करेंगी। उनके साथ रंजना, सत्यवती देवी, राजेंद्र प्रसाद यादव व ओमप्रकाश यादव को तैनात किया गया है। डीआईओएस ने बताया कि सभी दलों को 16 मार्च से ही सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।

 यूपी बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए शिक्षा विभाग ने डीआईओएस कार्यालय में गुरुवार को कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई। इसके लिए 10 कर्मचारियों की तैनाती की गई हैै। 16 मार्च से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू हो रही है। इसमें 83 हजार 619 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं।


इसमें हाईस्कूल के 48 हजार 77 व इंटरमीडिएट के 35 हजार 542 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। छात्र-छात्राओं को परीक्षा में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए 174 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें सात संवेदनशील व पांच अतिसंवेदनशील केंद्र शामिल हैं। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार की शिकायत 05271-244992 पर दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed