{"_id":"581b74914f1c1bab31437a80","slug":"five-people-injured-in-road-accidents-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत लोरपुर ताजन निवासी मोहम्मद इमरान (43) पुत्र महरूम गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनइया गांव निवासी पिंटू (27) पुत्र अनिल कुमार बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी मेहीलाल (22) पुत्र राजमणि बुधवार देर शाम बाइक से सम्मनपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पक्खरपुर निवासी विवेक (28) पुत्र फूलचंद्र व जिलाजीत (24) पुत्र बहादुर गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।